Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » RG कर रेप मर्डर केस: कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा
    Chhattisgarh

    RG कर रेप मर्डर केस: कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

    News EditorBy News EditorJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में संजय रॉय को दोषी करार दे दिया गया है. सजा पर सोमवार को कोर्ट में बहस होगी. कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय पर पिछले साल नौ अगस्त को शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित सरकारी अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगाया गया था. अदालत ने आज संजय रॉय को दोषी करार दे दिया है.

    CBI के शिकंजे में कैसे आया संजय रॉय

    • 8 और 9 अगस्त 2024 की रात करीब 4:03 बजे आर जी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हाल में आरोपी संजय राय अन्दर गया और 4:32  बजे बाहर निकला.
    • संजय रॉय ने केवल 29 मिनट में मेडिकल छात्रा के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी, उसके मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से ये साबित हुआ है.
    • आरोपी संजय रॉय का ब्लूटूथ घटनास्थल पर मिला, जिसकी MAC ID उसके मोबाइल की ब्लूटूथ हिस्ट्री की MAC ID से मैच हो गई.
    • ब्लूटूथ भी ऑटोमेटिक उसके मोबाइल से कनेक्ट हो गया.
    • पीड़िता के शरीर पर आरोपी के मुंह का सलाइवा पाया गया.
    • संजय रॉय की जींस और जूतों पर पीड़िता का खून पाया गया.
    • संजय का डीएनए मौके पर मिले सबूतों से मैच हुआ.
    • संजय के शरीर पर जो चोट के 5 निशान मिले वो 24 से 48 घंटे के पहले के साथ ये ब्लंट फोर्स इंजरी थी, जो बचाव की कोशिश के दौरान की थीं.
    • फुटप्रिंट मैपिंग और मौका-ए-वारदात की 3D मैपिंग, फोरेंसिक जांच से ये साफ हुआ कि उस रात वहां कोई दूसरा शख्स नहीं आया था.
    • मेडिकल जांच में यह भी खारिज कर दिया गया कि संजय रॉय यौन रूप से नपुंसक नहीं है.
    • केस के दौरान 128 लोगों के बयान दर्ज किए गए, जो केस को अंजाम तक पहुंचाने में काफी अहम रहे.

    इस मामले में 12 नवंबर को बंद कमरे में सुनवाई शुरू हुई थी, इसके 57 दिन बाद सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने फैसला सुनाया. मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले ही डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार रूम से बरामद किया गया था. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया था.

    डॉक्‍टर के साथ बलात्कार एवं हत्या के मामले में रॉय पर मुकदमे की सुनवाई नौ जनवरी को पूरी हुई, जिसके दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई. पीड़ित डॉक्‍टर चिकित्सक के माता-पिता ने दावा किया है कि अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा.

    पीड़िता के माता-पिता ने भी मामले की आगे की जांच की मांग करते हुए अदालत में एक आवेदन दायर किया है. इस अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया और कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.