बस्तर : छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सलियों के खिलाफ साय सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले ही केंद्र सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का ऐलान कर दिया था।
केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार पिछले एक साल में 200 से अधिक नक्सलियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर करीब 1000 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड नक्सली दामोदर की मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


