न्यूज़ । लोक कला एवं साहित्यिक संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में रविवार 19 जनवरी 2025 को मध्यान्ह दोपहर दो बजे से डॉ परदेशी राम वर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण वर्मा ने की। जिसमें विशेष अतिथियों में डां अंकुश देवांगन मूर्तिकार व सदस्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, डॉ डी पी देशमुख संपादक कला परम्परा भिलाई , डां वेदवती मंडावी साहित्यकार व समाजसेवी भिलाई , आत्माराम साहू ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई तथा डां दीनदयाल साहू प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन उपस्थित थे ।साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ नीलकंठ देवांगन की कृति पर विस्तृत चर्चा की गई और कहा गया कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं । इसके पश्चात् कृति ‘ छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार’ का विमोचन किया गया । इसके अलावा डॉ नीलकंठ देवांगन और पुनू राम साहू राज को वरिष्ठ साहित्यकार मगरलोड को स्वर्गीय कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सहभागी अतिथियों ने डां नीलकंठ देवांगन की कृति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पर्व और विरासत को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं । आमंत्रित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में नावेद रजा , यशवंत सूर्यवंशी, बैकुंठ महानंद, टेकचंद साहू, नोमिन साहू पार्षद के साथ-साथ गुरूर , दुर्ग-भिलाई के अलावा अन्यान्य अंचल के साहित्यकार, कलाकार और कबीर आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति सार्वा ने किया और आभार प्रकट लालजी साहू जिलाध्यक्ष लोक कला एवं साहित्यिक संस्था सिरजन ने की । अंत में अतिथियों ने कुलदीप सिंह साहू के साहित्यिक योगदान को भी रेखांकित किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



