कोरबा। नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए संभावित दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस ने विमल कुमार थवाईत को अपनी ओर से एकल उम्मीदवार के रूप में फाइनल किया है। विमल कुमार थवाईत की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ने उन्हें पार्टी का मजबूत चेहरा बना दिया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 7, धनुहार पारा से रेखा जायसवाल का नाम चर्चा में है। रेखा जायसवाल भी कांग्रेस से मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं।
चुनाव से पहले ही इन नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय जनता भी अपने-अपने वार्ड के लिए सबसे योग्य प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रही है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
कोरबा नगर निकाय चुनाव इस बार रोचक होने की उम्मीद है। विकास के मुद्दे, जनता के बीच पकड़ और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर प्रत्याशियों की परीक्षा होगी। चुनाव की घोषणा होते ही कोरबा का राजनीतिक माहौल और गरमा सकता है।


