Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IPS Transfer List Soon : प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई जिलों के SP और IG बदले जाएंगे

    May 11, 2026

    IPL Match Fan Passion : सोशल मीडिया पर वायरल , टूटे पैर के साथ स्टेडियम में चीयर करते फैन ने जीता सबका दिल

    May 11, 2026

    CAF Jawan Suicide News : CAF जवान की आत्महत्या , अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ट्रेन में फैली अफवाह ने निगल लीं 13 यात्रियों की जानें, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
    Chhattisgarh

    ट्रेन में फैली अफवाह ने निगल लीं 13 यात्रियों की जानें, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    News EditorBy News EditorJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार, 22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन में आग की अफवाह फैली, चेन खींची गई और यात्री परेशान होकर अचानक ट्रेन से उतरने लगे. ऐसे में बगल के ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई मुसाफिरों को रौंद दिया. घटना में 13 लोगों की जान चली गई.
    अब इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. हादसे के वक्त ट्रेन पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी.
    हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि एक चाय वाले ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है. इसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी. जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे.
    चश्मदीद ने आगे बताया, “कुछ लोग उस ट्रैक पर कूद गए, जहां से बंगलौर एक्सप्रेस गुजर रही थी और वे कुचलकर मर गए. सैकड़ों लोग दूसरी तरफ कूद गए, जहां ट्रैक नहीं था. अगर वे इस तरफ कूदते तो और भी ज्यादा लोग मारे जाते.”
    लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से मुंबई के लिए निकली थी. बुधवार को शाम 4:42 बजे का वक्त था, जब ट्रेन मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोरा स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी आग की अफवाह ने भयंकर तबाही मचा दी. पटरी पर मौत के इस तांडव के बाद अब हादसे के गवाह और मृतकों के परिजनों ने मंजर को विस्तार से बताया है.
    हादसे में जान गंवाने वाली कमला भंडारी की बहू राधा भंडारी ने बताया, “मां ने कहा- तू सो जा… फिर अचानक बोली बोगी में आग लगी है भाग…भगदड़ मची तो मैं भी भीड़ में नीचे उतरी… न आग थी न कोई धुआं, बगल की पटरी पर देखा तो मां की बॉडी थी.”
    राधा ने बताया कि धक्का मुक्की में मैं एक दरवाजे से बाहर निकली थी जबकि मां उस दरवाजे से गिरी, जिसके बगल में अन्य ट्रेन आ रही थी. इधर मां का शव लेने मुंबई से आए राधा के देवर और कमला भंडारी के पुत्र तपेंद्र ने बताया कि कैसे आखिरी बार फोन पर बात करते हुए मां ने कहा था कि ‘अपना ख्याल रखना, हम पहुंच जाएंगे.’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IPS Transfer List Soon : प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई जिलों के SP और IG बदले जाएंगे

    May 11, 2026

    IPL Match Fan Passion : सोशल मीडिया पर वायरल , टूटे पैर के साथ स्टेडियम में चीयर करते फैन ने जीता सबका दिल

    May 11, 2026

    CAF Jawan Suicide News : CAF जवान की आत्महत्या , अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

    May 11, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान’ यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री ‘भीम चिंताराम’

    May 11, 2026

    Chhattisgarh Board of Secondary Education : 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी वेणु जंघेल Bilaspur से गिरफ्तार

    May 11, 2026

    PM Modi Speech : संकट की आहट , प्रधानमंत्री ने क्यों कहा कि अगले 15 दिन देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण

    May 11, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    IPS Transfer List Soon : प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई जिलों के SP और IG बदले जाएंगे

    May 11, 2026

    IPL Match Fan Passion : सोशल मीडिया पर वायरल , टूटे पैर के साथ स्टेडियम में चीयर करते फैन ने जीता सबका दिल

    May 11, 2026

    CAF Jawan Suicide News : CAF जवान की आत्महत्या , अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

    May 11, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान’ यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री ‘भीम चिंताराम’

    May 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.