Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पिछले 5 साल में भूपेश बघेल ने खुद की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया विष्णुदेव साय सरकार में पूरे भारत के लोग छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लि gbए छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट कर रहे है *मनोज शर्मा
    Chhattisgarh

    पिछले 5 साल में भूपेश बघेल ने खुद की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया विष्णुदेव साय सरकार में पूरे भारत के लोग छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लि gbए छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट कर रहे है *मनोज शर्मा

    News EditorBy News EditorJanuary 24, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।’

    मनोज शर्मा ने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी।

    जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने हेतु भाजपा की सरकार ने कई नवीनतम कदम उठाए है। जंहा कांग्रेस केवल राज्य और भारत को दशकों पहले के जंजाल में धकेलना चाहती है, वही यह भाजपा ही है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए और साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए साय सरकार के कई कदम उठाए है, जैसे –
    अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया गया है, और अब मंजूरी एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से दी जाती है, जिससे निवेशकों को काफी राहत मिली है।
    नया रायपुर में एक नए डेटा सेंटर के शुभारंभ की घोषणा, जिससे शहर को सूचना और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने में और मदद मिलेगी।” इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए विशेष रियायतें हैं।

    श्री शर्मा ने कहा इसके अतिरिक्त, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार और ईपीएफ प्रतिपूर्ति के साथ-साथ 5 से 12 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रोत्साहन शुरू किए गए हैं।’ बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास 118 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना है। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में प्रोत्साहन के साथ-साथ लौह और कोयला रॉयल्टी पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छूट शुरू की गई है। निवेश और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ के निवेश वाले या 1,000 लोगों को रोज़गार देने वाले उद्योग बेस्पोक पॉलिसी के लिए पात्र है। इस पॉलिसी में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक स्थायी पूंजी निवेश के प्रावधान शामिल हैं, जिनकी राशि ₹200 करोड़ से ₹450 करोड़ के बीच है।

    श्री शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई जब उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया, जो आखिरकार पूरा नहीं हुआ। वो सरकार बस लोगों को बहलाने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगी रही, जबकि राज्य के विकास के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार का यह पहल पूरी तरह से प्रगतिशील है, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं की उम्मीदों को भी पूरा करेगी। पिछले बघेल सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को कुचला था, लेकिन हमारी योजना में राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। हम न केवल युवाओं के भविष्य को संवारेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे, जो बघेल सरकार के समय में लगातार कमजोर होती गई।

    ⁠कांग्रेस हमेशा चाहती है कि जनता गरीब बनी रहे ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। वह ग़रीबी हटाओ का नारा पचास वर्ष तक चलाती रही। ⁠वह उद्योग-धंधों के खिलाफ और नक्सलियों के पक्ष में है, इसलिए यह चिंता जता रही है कि नक्सल समाप्त होने पर उद्योग धंधे आयेंगे।

    श्री शर्मा ने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। अधिकतर की सूची जारी की है नक्सलियों ने, दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। आपने देखा कि स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सड़क पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब उसकी भी बहाली कर रहे हैं हम। छः ज़िलों में यह शुरू भी हो गया है। अन्य में भी जल्दी होगा। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था। ⁠

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.