Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Vyapam Nursing Exam Date : नर्सिंग की रेस शुरू , छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 11 जून को परीक्षा, 139 कॉलेजों में एंट्री का सुनहरा मौका

    April 6, 2026

    Mallikarjun Kharge : ‘अनपढ़ गुजराती’ बयान पर बवाल’ मल्लिकार्जुन खरगे घिरे, BJP ने बताया 6 करोड़ लोगों का अपमान

    April 6, 2026

    Chhattisgarh News : सुरक्षा की ‘फिल्डिंग’ फेल , 8 फीट नीचे काम कर रहे कारपेंटर पर गिरी मिट्टी, दर्दनाक मौत

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Rashifal 27 January 2025: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें सोमवार का लकी राशिफल
    Featured

    Rashifal 27 January 2025: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें सोमवार का लकी राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 27, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    27 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आपके लिए 27 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलने से बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। छात्रों को अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 2

    वृष राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज लिया गया निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। अनुभवी व्यक्ति आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 3

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिससे नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी जरूरतमंद की आज आप मदद करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद मिलेगा। घरवालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हाथों से होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- मैरुन
    2. शुभ अंक- 5

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आर्थिक मामलों में चल रही समस्याएं किसी दोस्त की मदद से हल हो जाएगी।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 2

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान- प्रदान करना रिश्ते में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। आज नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 2

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप भविष्य को लेकर किसी अनुभवी से विचार विमर्श करेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा। आज सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काम में सफलता मिलेगी।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 8

    धनु राशि 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जायेंगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आज व्यापार में आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। इस राशि के साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 9

    मकर राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके कार्यों को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बेवजह की उलझन दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का मन बनायेंगे। आपको शुभ सन्देश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि 

    आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

    1. शुभ रंग- केसरिया
    2. शुभ अंक- 4

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आँखों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा, नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखेंगे।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Vyapam Nursing Exam Date : नर्सिंग की रेस शुरू , छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 11 जून को परीक्षा, 139 कॉलेजों में एंट्री का सुनहरा मौका

    April 6, 2026

    Mallikarjun Kharge : ‘अनपढ़ गुजराती’ बयान पर बवाल’ मल्लिकार्जुन खरगे घिरे, BJP ने बताया 6 करोड़ लोगों का अपमान

    April 6, 2026

    Chhattisgarh News : सुरक्षा की ‘फिल्डिंग’ फेल , 8 फीट नीचे काम कर रहे कारपेंटर पर गिरी मिट्टी, दर्दनाक मौत

    April 6, 2026

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Vyapam Nursing Exam Date : नर्सिंग की रेस शुरू , छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 11 जून को परीक्षा, 139 कॉलेजों में एंट्री का सुनहरा मौका

    April 6, 2026

    Mallikarjun Kharge : ‘अनपढ़ गुजराती’ बयान पर बवाल’ मल्लिकार्जुन खरगे घिरे, BJP ने बताया 6 करोड़ लोगों का अपमान

    April 6, 2026

    Chhattisgarh News : सुरक्षा की ‘फिल्डिंग’ फेल , 8 फीट नीचे काम कर रहे कारपेंटर पर गिरी मिट्टी, दर्दनाक मौत

    April 6, 2026

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.