Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राजधानी में बगावत के बीच कांग्रेस ने एक ही घर में दो लोगों को दी टिकट, पूर्व महापौर की पत्नी अर्जुमन ढेबर को बनाया पार्षद प्रत्याशी
    Chhattisgarh

    राजधानी में बगावत के बीच कांग्रेस ने एक ही घर में दो लोगों को दी टिकट, पूर्व महापौर की पत्नी अर्जुमन ढेबर को बनाया पार्षद प्रत्याशी

    News EditorBy News EditorJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : कांग्रेस में प्रत्याशियों के घोषणा के बाद से लगातार बगावत देखने को मिल रहा है. पार्टी में विरोध इतना ज्यादा है कि राजधानी रायपुर के 70 में से सिर्फ 66 पार्षदों के नाम की ही घोषणा की गई थी. बाकी 4 नामों को रोक दिया गया था. अब खबर है कि 4 में से 1 नाम फाइनल कर लिया गया है. मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से कांग्रेस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है. यानी एक ही घर से दो लोगों को टिकट दिया गया है.

    चर्चा है कि प्रत्याशियों को बकायदा फोन कर इस बात की जानकारी दे गई है कि उन्हें नामांकन दाखिल करना है. लेकिन पार्टी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं आई है. नामांकन प्रकिया तो पूरी हो गई है लेकिन शेष 3 सीटों के लिए अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

    बता दें कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के मौलाना अब्दुल रऊफ़ वार्ड -45, मदर टेरेसा वार्ड-47, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड-52, अरविंद दीक्षित वार्ड-56 में प्रत्याशियों में नेताओं के बीच खीचतान के कारण प्रत्याशियों की घोषणा की नहीं थी. आज वार्ड क्रमांक 45 से पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है.

    समर्थकों में जश्न का माहौल

    कांग्रेस पार्टी की ओर से अर्जुमन ढेबर को पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अर्जुमन ढेबर को बधाई दी.

    नगरीय निकाय चुनाव का शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.

    इन नगर निगम में होंगे चुनाव

    इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026

    CG NEWS : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी से गरमाया मामला

    August 8, 2026

    मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.