Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल

    April 12, 2026

    फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रणजी ट्रॉफी में शतक के बाद लिया हैट्रिक, टीम इंडिया में वापसी को तैयार ये स्टार ऑलराउंडर
    Chhattisgarh

    रणजी ट्रॉफी में शतक के बाद लिया हैट्रिक, टीम इंडिया में वापसी को तैयार ये स्टार ऑलराउंडर

    News EditorBy News EditorJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां टीम इंडिया के कई दिग्गज प्लेयर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे एक प्लेयर ने बड़ा कारनामा किया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ठाकुर काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी करने के लिए अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। शार्दुल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतक जड़ा था और अब उन्होंने अगले ही मैच में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लिया है।

    इन बल्लेबाजों को किया आउट

    शार्दुल ठाकुर ने मुंबई और मेघालय के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ खेले गए मुकाबले के तीसरे ओवर में ही हैट्रिक ले लिया है। शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में बालचंदर अनिरुद्ध, सुमित कुमार और जसकीरत सिंह सचदेवा को आउट किया है। यह तीन बल्लेबाज डक पर आउट हुए। जिसके कारण मेघालय ने सिर्फ दो रन के स्कोर पर अपने छह विकेट खो दिए। शार्दुल ठाकुर काफी शानदार फॉर्म में हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 57 गेंदों पर 51 रन और दूसरी पारी में 135 गेंदों पर 119 रनों की पारी खेली थी।

    इंग्लैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका

    टीम इंडिया अब जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड में टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत भी होगी। ऐसे में शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए पहली पसंद हो सकते हैं। इंग्लैंड में वैसे भी उनका रिकॉर्ड काफी कमाल का रहा है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर पूरे रणजी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल

    April 12, 2026

    फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन

    April 12, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 12, 2026

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 12, 2026

    कोरबा में आग का तांडव’ बाँकीमोंगरा के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल

    April 12, 2026

    फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन

    April 12, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.