Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Steel Plant Update : सुरक्षा बेल्ट या मौत का फंदा , BSP में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के बाद यूनियन का हंगामा

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पुलिस का ‘सर्च ऑपरेशन’, नवजात को छोड़ भागने वाली कलयुगी मां की तलाश तेज, गांव में हड़कंप

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 01 February 2025: फरवरी के पहले दिन इन राशियों की होगी बंपर कमाई, भाग्य का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 01 February 2025: फरवरी के पहले दिन इन राशियों की होगी बंपर कमाई, भाग्य का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 1, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    01 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आपके लिए 01 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे, तो आप अपने काम में बढ़िया पर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आज घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि लायेगा। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, तो सब सही रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आप कुछ योजना को गोपनीय रखें, नहीं तो उसका फायदा कोई और उठा सकता है। जिद में आकर आप काम न करें। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, इससे आपके पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे

    बदलाव के कारण परिवारजन प्रसन्न रहेंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित होंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपका महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आपके ऊपर कार्यों का अत्यधिक भार रहेगा। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज
    आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पहले का रुका पैसा आज मिल जाएगा। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
    किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज किसी की मध्यस्थता से हल होगा। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आजधार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी।
    युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें, मेहनत जारी रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीद करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। बहुत दिनों बाद आपको अपने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Steel Plant Update : सुरक्षा बेल्ट या मौत का फंदा , BSP में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के बाद यूनियन का हंगामा

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पुलिस का ‘सर्च ऑपरेशन’, नवजात को छोड़ भागने वाली कलयुगी मां की तलाश तेज, गांव में हड़कंप

    April 4, 2026

    Global Role of Indian Professionals : डिजिटल इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग तक , ग्लोबल मंच पर बज रहा है भारतीय पेशेवरों का डंका- एस जयशंकर

    April 4, 2026

    CMO Pravan Rai : अधिकारी की ‘हिटलरशाही’ आई सामने , पार्षद से अभद्रता का ऑडियो वायरल

    April 4, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें

    April 4, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Steel Plant Update : सुरक्षा बेल्ट या मौत का फंदा , BSP में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के बाद यूनियन का हंगामा

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पुलिस का ‘सर्च ऑपरेशन’, नवजात को छोड़ भागने वाली कलयुगी मां की तलाश तेज, गांव में हड़कंप

    April 4, 2026

    Global Role of Indian Professionals : डिजिटल इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग तक , ग्लोबल मंच पर बज रहा है भारतीय पेशेवरों का डंका- एस जयशंकर

    April 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.