छ.स्टेट.पाॅ.जॅन.कं.लि. डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह जनवरी-2025 में कनिष्ठ पर्यवेक्षक लाजरूस मिंज एवं सिविल परिचारक श्रेणी-तीन, बन्धन सिंह अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन संयंत्र स्थित प्रशासनिक भवन, में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल कि अध्यक्षता में एवं अति. मुख्य अभियंता – राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चैधरी एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण, युनियन के पदाधिकारीगण एवं सेवा निवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिवारजनांे कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।
संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियांे के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुए कहा की आप लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है, आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। साथ ही अपनी शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया। अभार प्रदर्शन अधी. अभियंता (मा.संसा.) देवी शंकर राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, एस.के. डेविड, रजनी मरावी, महिपाल कैवर्त, राजकुमार केंवट, आकाश बरेठ एवं जयमंगल साहू का सहयोग सराहनीय रहा।
उपरोक्त समाचार निःशुल्क एवं फोटो प्रकाशनार्थ सादर प्रस्तुत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



