कोरबा.नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय मालती किन्नर सहित कुल 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
उल्लेखनीय हैं की महापौर पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन महापौर पद के एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही आयोग की ओर से प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसके लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में देर शाम तक उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी।
आयोग की ओर से सबसे पहले महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवधि में एक महिला उम्मीदवार सुमन अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। सुमन ने भाजपा की ओर से अपना नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। सुमन के पास बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने का विकल्प था लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
महापौर और विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के चुनाव में 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए आयोग की ओर से कार्यक्रम का एलान किया गया है। 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई थी। 31 जनवरी नाम वापस लेने की आखिरी तारीख थी। इस कार्य के लिए शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयीन समय में अपने टेबल पर बैठे। इसी अवधि में महापौर और पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले उन उम्मीदवारों को बुलाया गया था जो चुनावी मैदान से खुद को अलग करना चाहते थे। अपना नाम वापस लेना चाहते थे। निर्धारित अवधि में महापौर पद के लिए नाम वापस लेने एकमात्र महिला प्रत्याशी पहुंची। उसने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जानकारी के अनुसार प्रमुख दल द्वारा कई प्रत्याशी को मनाने ओर नाम वापिस लेने की कोशिश की गई किन्तु यह कोशिश बेकार गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


