Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ब्राजील में हुई अजीब घटना, आसमान से बरसने लगी मकड़ियां; देखें VIDEO
    Featured

    ब्राजील में हुई अजीब घटना, आसमान से बरसने लगी मकड़ियां; देखें VIDEO

    News EditorBy News EditorFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य के छोटे से शहर साओ थोम दास लेट्रास में एक बेहद ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला है। यहां 8 पैरों वाले सैकड़ों जीव आसमान से बरसते हुए दिखाई दिए। यह घटना किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसी लग रही थी। आसमान से गिरते हुए जीवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो देखने पर लगता है कि जैसे आसमान से मकड़ियों की बारिश हो रही हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।

    देखें वीडियो

    https://x.com/GennadySimanovs/status/1885589706173280667?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1885589706173280667%7Ctwgr%5E06a568aed529adaaf3000273e0bcc019578a6473%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fworld%2Faround-the-world%2Fhundreds-of-spiders-swarming-the-sky-in-brazil-watch-video-2025-02-02-1110121

    एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ब्राजील में मकड़ियों ने आसमान पर कब्जा कर लिया है। यह घटना हर साल दिसंबर से मार्च के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम में होती है। मकड़ियों के विशाल समूह पूरे आसमान में जाल बुनते हैं। इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं है।”

    ‘मकड़ियों का गिरना प्राकृतिक घटना’

    इस तरह की घटना को लेकर विशेषज्ञों ने बताया कि आसमान से मकड़ियों का गिरना प्राकृतिक घटना है। जीव विज्ञानी केरॉन पासोस ने बताया कि यह घटना एक विशाल मकड़ी के जाले के कारण हुई थी, जिसमें सैकड़ों मकड़ियां थीं। पासोस ने कहा, “यह एक तरह से मकड़ियों का तरीका है। मादा मकड़ियां इस दौरान नर मकड़ियों के संपर्क में आती हैं।”

    जीव विज्ञानी ने क्या बताया

    जीव विज्ञानी पासोस ने आगे बताया कि इस दौरान मादा मकड़ियां एक अनोखा प्रजनन व्यवहार करती हैं, जहां वो नर मकड़ों से शुक्राणु एकत्र करना और संग्रहित करना जारी रखती हैं। मादा मकड़ियां ऐसा इसलिए करती हैं जिससे भविष्य में अंडे दे सकें। मकड़ियों से भरा आसमान देखना कोई असामान्य बात नहीं है।

    पहले भी हुई है घटना

    खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ब्राजील में इस तरह की घटना हुई है। साल 2019 में भी मिनस गेरैस में ऐसे ही मकड़ियों की बारिश देखी गई थी, जिसने पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया था। इस बार भी आसमान से बरस रही मकड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

    August 10, 2026

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिला कर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

    August 10, 2026

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

    August 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.