जांजगीर : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 23 जुलाई 2024 को अकलतरा के ओवरब्रिज के पिलर के नीचे मिले नर कंकाल के मामले में शामिल था। आरोपी का नाम नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप है, और वह अर्जुनी गांव के बोहापारा का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2024 को अकलतरा के ओवरब्रिज के पिलर के नीचे एक नर कंकाल पाया गया था, जिसकी पहचान डीएनए टेस्ट से पामगढ़ के ससहा गांव निवासी जलेश्वर कश्यप के रूप में हुई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जलेश्वर कश्यप की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।