Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Durgashtami 2025 Upay: माघ दुर्गाष्टमी के दिन कपूर और लौंग का करें ये आसान उपाय, परिवार की सभी परेशानी होगी छूमंतर
    Featured

    Durgashtami 2025 Upay: माघ दुर्गाष्टमी के दिन कपूर और लौंग का करें ये आसान उपाय, परिवार की सभी परेशानी होगी छूमंतर

    News EditorBy News EditorFebruary 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Durgashtami 2025 Upay: 5 फरवरी को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। जैसे की आप जानते है कि प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि दुर्गाष्टमी के दिन कौनसे खास उपाय करने चाहिए।

    1. अगर आपको मनचाहा जीवनसाथी पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। मंत्र जप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए।

    2. अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस खास मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। मंत्र जप के बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।

    3. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।

    4. अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। मंत्र जप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए।

    5. अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें।

    6. अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने के लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का 2 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।। मंत्र जप के बाद मंदिर की घंटी बजानी चाहिए।

    7. अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी मां के मंदिर में जाकर उनके निमित्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनको कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए।

    8. अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और परम सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि’ मंत्र जप के बाद देवी मां को प्रणाम करना चाहिए।

    9. अगर आप अपने जीवन में देवी मां की कृपा बनाये रखना चाहते हैं, अपने कामों में परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको किसी छोटी कन्या में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए और उसको भेंट स्वरूप कुछ न कुछ देना चाहिए।

    10. अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जाये और आपको खूब धन-धान्य की प्राप्ति हो, इसके लिए दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ मंत्र जप के बाद देवी दुर्गा के आगे कपूर जलाना चाहिए।

    11. अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद दुर्गा मां  विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए, कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए और उसके द हलवे और उबले हुए चने का भोग लगाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.