Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगे चावल ATM सेंटर

    July 8, 2026

    बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अफसरों का तबादला, नगर निगमों समेत कई विभागों में फेरबदल

    July 8, 2026

    08 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 06 February 2025: गुरुवार के दिन चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 06 February 2025: गुरुवार के दिन चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorFebruary 6, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    06 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आपके लिए 06 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे । परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आपको आज शुभ संदेश मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर उनकी मनपसन्द जगह पर होगी। ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी। आप कुछ नए विचारों पर काम करेंगे। ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। बड़े बुजुर्गो की मदद करें और उनकी देखभाल करते रहें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं, जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी। आज वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा, अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप आपको फिजूल की बहस से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें, जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें। खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी से चल रही अनबन आज खत्म होगी। पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे। अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे। नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज उलझन कम होगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जाएंगे। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज शाम को पार्क घूमने जाएंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। नया घर खरीदने का विचार बना रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे। आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अपना जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, कामयाबी हासिल होगी। आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगे चावल ATM सेंटर

    July 8, 2026

    बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अफसरों का तबादला, नगर निगमों समेत कई विभागों में फेरबदल

    July 8, 2026

    08 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …

    July 8, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगे चावल ATM सेंटर

    July 8, 2026

    बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अफसरों का तबादला, नगर निगमों समेत कई विभागों में फेरबदल

    July 8, 2026

    08 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …

    July 8, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.