Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ा बदलाव’ जस्टिस केआर महापात्रा बने High Court’ के नए चीफ जस्टिस

    September 6, 2026

    CG NEWS : हाउसिंग बोर्ड साइट पर बाल श्रम का मामला’ 8 नाबालिग लड़कियां करती मिलीं मजदूरी, जांच शुरू

    September 6, 2026

    CG Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ सहकारी क्षेत्र में 1360 पदों पर भर्ती, देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ईरान में हिजाब का विरोध? नग्न होकर कार पर चढ़ गई महिला; सड़क पर खूब हुआ ड्रामा
    Featured

    ईरान में हिजाब का विरोध? नग्न होकर कार पर चढ़ गई महिला; सड़क पर खूब हुआ ड्रामा

    News EditorBy News EditorFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ईरान में कट्टर नीतियों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। यहां हिजाब का विरोध फिर देखने को मिला है। ईरान में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला पूरी तरह से नग्न अवस्था में पुलिस के वाहन पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया। महिला पहले कार के सामने खड़ी होती है फिर बिना डरे बोनट पर चढ़ जाती है। इसके बाद महिला कार की विंडशील्ड पर बैठ जाती है। इस घटना के दौरान पास में ही कुछ लोग हथियारों के साथ नजर आते हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, घटना ईरान के उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में हुई है।

    सामने आया वीडियो

    इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो हम आपको नहीं दिखा सकते हैं। वीडियो में बिना कपड़ों के महिला विरोध प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। जब महिला कार के बोनट पर खड़ी होती है तो लोगों को तेज रफ्तार से आगे बढ़ते और गाड़ियों के हॉर्न बजाते सुना जा सकता है। सड़क किनारे खड़ी कार में चढ़ी महिला पास कुछ लोग हथियार के साथ भी नजर आ रहे थे।

    महिला के साथ क्या हुआ?

    स्थानीय मीडिया के हवाले से द सन की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला का पति होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि उसे अब देखभाल के लिए ले जाया गया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला ने सड़क पर नग्न प्रदर्शन क्यों किया लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि वह महिलाओं के लिए देश के सख्त ड्रेस कोड का विरोध कर रही थी।

    ईरान में पहले भी देखने को मिला है विरोध

    ईरान में इस तरह के विरोध पहले भी हो चुके हैं। बीते साल नवंबर में तेहरान में विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने हिजाब नियमों पर उत्पीड़न के विरोध में अपने कपड़े उतार दिए थे। 2022 में हिजाब का विरोध कर रही 22 वर्षीय युवती महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर उतर आई थीं। ईरान ने इस प्रोटेस्ट का बलपूर्वक दमन कर दिया था। कई प्रदर्शनकारियों को बाद में सजा भी दी गई थी।

    ईरान में महिलाओं पर हैं कड़े प्रतिबंध

    बता दें कि, ईरान में महिलाओं को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। एक नए विधेयक में सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े पहनने और व्यवहार करने के तरीके को नियंत्रित करने वाले नियमों को सख्त करने की बात कही गई है। विधेयक में कहा गया है कि कोई भी अनुचित समझे जाने वाले कपड़े में पाया जाता है तो उसे बिना किसी सवाल के गिरफ्तार किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ा बदलाव’ जस्टिस केआर महापात्रा बने High Court’ के नए चीफ जस्टिस

    September 6, 2026

    CG NEWS : हाउसिंग बोर्ड साइट पर बाल श्रम का मामला’ 8 नाबालिग लड़कियां करती मिलीं मजदूरी, जांच शुरू

    September 6, 2026

    CG Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ सहकारी क्षेत्र में 1360 पदों पर भर्ती, देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

    September 6, 2026

    CG NEWS : किरण सिंह देव की रिकवरी तेज, 29 जुलाई के हादसे के बाद जल्द छत्तीसगढ़ आने की संभावना

    September 6, 2026

    BREAKING NEWS : कांग्रेस संगठन में बड़ी सर्जरी’ भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी का ऐलान

    September 6, 2026

    रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक’ मालगाड़ी गुजरने से कटे दोनों पैर, सुबह सामने आई दर्दनाक तस्वीर

    September 6, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ा बदलाव’ जस्टिस केआर महापात्रा बने High Court’ के नए चीफ जस्टिस

    September 6, 2026

    CG NEWS : हाउसिंग बोर्ड साइट पर बाल श्रम का मामला’ 8 नाबालिग लड़कियां करती मिलीं मजदूरी, जांच शुरू

    September 6, 2026

    CG Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ सहकारी क्षेत्र में 1360 पदों पर भर्ती, देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

    September 6, 2026

    CG NEWS : किरण सिंह देव की रिकवरी तेज, 29 जुलाई के हादसे के बाद जल्द छत्तीसगढ़ आने की संभावना

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.