Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : सामाजिक दबाव और बहिष्कार से परेशान वकील दंपती पहुंचे एसपी कार्यालय, कार्रवाई की लगाई गुहार

    July 21, 2026

    CG NEWS : ओमान गिरफ्तारी के बाद बढ़ी मुश्किलें, सौरभ चंद्राकर के कथित फर्जी पासपोर्ट को लेकर जांच तेज

    July 21, 2026

    बीमारी और आत्महत्या को बनाया ‘सर्पदंश’, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की सरकारी राशि हड़पी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG : मतदान के बीच रायगढ़, दुर्ग और कोरबा में हंगामा, कहीं पैसे बांटने का आरोप, तो कहीं मतदाता पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत
    Chhattisgarh

    CG : मतदान के बीच रायगढ़, दुर्ग और कोरबा में हंगामा, कहीं पैसे बांटने का आरोप, तो कहीं मतदाता पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत

    News EditorBy News EditorFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में पैसे बांटने के आरोप पर  बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं कोरबा में मतदाता सूची को लेकर बीजेपी प्रत्याशी और नोडल अधिकारी के बीच तीखी नोक झोंक हुई.

    रायगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

    रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया की वह लोगों को पैसे बांट रहे हैं. जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. कांग्रेस का यह भी आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ के भीतर घुस आए. जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर खदेड़ दिया.

    कोरबा में नोडल अधिकारी से भिड़ा बीजेपी प्रत्याशी 

    कोरबा निगम में भी उस वक्त का माहौल गरमा गया जब भाजपा प्रत्याशी की नोडल अधिकारी के साथ मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर बहस हो गई. वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर 19 में कई मतदाताओं के नाम दोनों जगह है. अलग-अलग वार्डों में पुराने सूची के हिसाब से वोट डाले जाने के चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो गई.

    दुर्ग में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े 

    दुर्ग नगर निगम के वार्ड 53 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा लगाए गए पंडाल को भाजपा नेताओं ने ही हटवा दिया. जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. बता दें कि मतदाता पर्ची वितरण करने के लिए लगाए गए पंडाल को हटाने को लेकर वार्ड के ही भाजपा नेताओं के बीच आपस में विवाद हुआ था.

    नगरीय निकाय चुनाव का शेड्यूल

    नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हुई थी. नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज यानी 11 फरवरी को वोटिंग हो रही है. जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं.

    इन नगर निगम में चुनाव

    इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव जारी है. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव जारी है. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग हो रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : सामाजिक दबाव और बहिष्कार से परेशान वकील दंपती पहुंचे एसपी कार्यालय, कार्रवाई की लगाई गुहार

    July 21, 2026

    CG NEWS : ओमान गिरफ्तारी के बाद बढ़ी मुश्किलें, सौरभ चंद्राकर के कथित फर्जी पासपोर्ट को लेकर जांच तेज

    July 21, 2026

    बीमारी और आत्महत्या को बनाया ‘सर्पदंश’, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की सरकारी राशि हड़पी

    July 21, 2026

    CG Breaking News : बिलासपुर बेकरी विवाद, बिलासपुर में बेकरी कांड: सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विरोध, दुकान संचालक हिरासत में

    July 21, 2026

    PM Fasal Bima Yojana 2026 : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, देर पड़ सकती है भारी

    July 21, 2026

    कोरबा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, डॉक्टर की टेबल के नीचे बैठा मिला कोबरा सांप

    July 21, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG NEWS : सामाजिक दबाव और बहिष्कार से परेशान वकील दंपती पहुंचे एसपी कार्यालय, कार्रवाई की लगाई गुहार

    July 21, 2026

    CG NEWS : ओमान गिरफ्तारी के बाद बढ़ी मुश्किलें, सौरभ चंद्राकर के कथित फर्जी पासपोर्ट को लेकर जांच तेज

    July 21, 2026

    बीमारी और आत्महत्या को बनाया ‘सर्पदंश’, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की सरकारी राशि हड़पी

    July 21, 2026

    CG Breaking News : बिलासपुर बेकरी विवाद, बिलासपुर में बेकरी कांड: सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विरोध, दुकान संचालक हिरासत में

    July 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.