छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कई जगहों में EVM मशीनों के खराब होने की जानकारी सामने आई है। वहीं वार्ड नंबर 20 में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद की स्थिति बनी है।
बता दें कि, नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बाकी मोगरा, पाली और छुरीकला में भी मतदान होगा।