Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 28 नवंबर तक वापसी की तैयारी

    November 26, 2026

    CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी, हर घंटे 35 विमानों के संचालन का लक्ष्य

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज प्रातः 9 बजे से होगी नगरीय निकायों की मतगणना प्रारंभ
    Chhattisgarh

    आज प्रातः 9 बजे से होगी नगरीय निकायों की मतगणना प्रारंभ

    News EditorBy News EditorFebruary 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 14 फरवरी 2025/नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06 नगरीय निकायों नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका, नगर पालिका परिषद् कटघोरा, नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली एवं नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना दिवस से एक दिन पहले आज आईटी कॉलेज में रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा मॉकड्रिल के माध्यम से मतगणना का पूर्वाभ्यास किया गया। यहां नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका एवं नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा की मतगणना की जाएगी। नगर पालिका परिषद् कटघोरा व नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना – शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में तथा नगर पंचायत पाली की मतगणना – मंगल भवन नगर पंचायत पाली में किया जाएगा। यहां भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
         नगर निगम कोरबा में ईवीएम की मतगणना हेतु 04 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल एवं रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना पृथक से 01 कमरे में 07 टेबल में की जाएगी। इसी तरह नगर पालिक परिषद् दीपका में मतगणना हेतु 21 टेबल,् बांकी मोगरा में वार्डवार 30 टेबल, कटघोरा में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत छुरीकला में 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत पाली में मतगणना हेतु 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल लगाई जाएगी। दीपका, बांकीमांगरा, कटघोरा, छुरी और पाली में रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना मतगणना हेतु निर्धारित कमरे के टेबल में की जाएगी।
    नगरीय निकायों के लिए बनाये गए प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेन्टों के लिए पृथक प्रवेश द्वार होगे तथा रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निग आफिसर एवं गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए भी पृथक प्रवेश द्वार होगें। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचन एजेंटों को पहचान पत्र जारी किये जायेगे। असुविधाओं से बचने के लिए सभी अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना हॉल में प्रातः 8 बजे तक प्रवेश करेंगे।
    मतगणना परिसर में केवल मीडिया प्रतिनिधि को सेन्टर और कम्प्युनिकेशन सेन्टर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी लेकिन मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैमरा, स्मार्टवॉच, लेपटॉप, गुटखा, सिगरेट के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्र पर मीडिया केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। मतगणना हॉल में किसी भी सुरक्षकर्मी को रिटर्निग अधिकारी की अनुमति के बिना अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
    मतगणना केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था का क्रम निर्धारित किया गया है। सर्वप्रथम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता फिर मान्यता प्राप्त राज्यीय दलां के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता इसके बाद पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता और निर्दलीय अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता बैठेंगे। किसी भी गणना अभिकर्ता को हॉल में अपने मेज से अन्य मेज पर जाने की अुनमति नहीं होगी। गणना अभिकर्ता को मतगणना के दिन प्रारूप 18 (क) के भाग एक (अभ्यर्थी के मतदान अभिकर्ता को मतदान दिवस के दिन पीठासीन अधिकारी द्वारा दिये गये प्रारूप) लेकर आना अपेक्षित है। स्ट्रांग रूम प्रेक्षक, रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जायेगा। जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। रिटर्निग ऑफिसर के द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र में सर्वप्रथम महापौर/अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना की जायेगी। तत्पश्चात् एक-एक करके क्रम से सभी वार्डो के लिए प्राप्त निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना की जाएगी। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनट पश्चात् मतदान मशीनों (ईवीएम) में रिकॉर्ड किये गये मतों की गणना की जाएगी।
    अनुशासन बनाये रखना होगा, निर्देशों का उल्लंघन करने पर होंगे बाहर
    मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निग आफिसर/सहायक रिटर्निग आफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले को मतगणना हॉल में बाहर भेजा जा सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईवीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों/गणना अभिकर्ता को कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें।
    स/कमलज्योति/
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 28 नवंबर तक वापसी की तैयारी

    November 26, 2026

    CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी, हर घंटे 35 विमानों के संचालन का लक्ष्य

    November 26, 2026

    दिव्यांग बच्चों से स्कूटी धुलवाने का मामला गरमाया, अधीक्षिका मीना सोनी को समाज कल्याण विभाग का नोटिस

    November 26, 2026

    UP में सपा सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को मिलेगा शिक्षकों के बराबर वेतन, अखिलेश यादव ने किए कई बड़े वादे

    November 26, 2026

    कोरबा में आंगनबाड़ी की व्यवस्था पर सवाल, किताब-कॉपी की जगह बच्चों के हाथों में थमाए जूठे बर्तन!

    November 26, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 28 नवंबर तक वापसी की तैयारी

    November 26, 2026

    CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी, हर घंटे 35 विमानों के संचालन का लक्ष्य

    November 26, 2026

    दिव्यांग बच्चों से स्कूटी धुलवाने का मामला गरमाया, अधीक्षिका मीना सोनी को समाज कल्याण विभाग का नोटिस

    November 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.