Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ के एक तिहाई आबादी के लिए नई आशाएं एवं विश्वास लेकर आने वाला है यह बजट; संजू देवी राजपूत
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ के एक तिहाई आबादी के लिए नई आशाएं एवं विश्वास लेकर आने वाला है यह बजट; संजू देवी राजपूत

    News EditorBy News EditorMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सुशासन और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ प्रदान करेगा। यह बजट आदिवासियों के समावेशी विकास को लक्ष्य में रखकर बनाया गया है। इसमें युवाओं, महिलाओं, माताओं एवं बुजुर्गों के लिए कई क्रांतिकारी घोषणाएँ की गई हैं, जिससे प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी के मन में उत्साह बढ़ेगा और वे छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान बढ़-चढ़कर दे सकेंगे।

    संजू देवी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इनमें प्रमुख रूप से आदिवासी संस्कृति के लिए विशेष संग्रहालयों की स्थापना शामिल है, जिसके लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के पूजा स्थलों के उन्नयन का भी ऐलान किया गया है, जिससे आदिवासी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 15,000 नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। यह पहल इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बस्तर क्षेत्र की नियद नेल्लानार योजना को सफल बनाने में सहयोग करेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान, कोंडागांव में इथेनॉल प्लांट, बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए, सरगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़, जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़, 3200 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती से आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा और साथ ही माओवाद के खात्मे की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    “महतारी वंदन योजना” से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। लगभग 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक तिहाई लाभार्थी आदिवासी समुदाय से हैं। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण, सरकारी दफ्तरों की मरम्मत, स्कूल-कॉलेज की नई बिल्डिंग्स के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासी क्षेत्रों एवं समुदायों के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार के विकास विजन को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाने का काम किया है। यह बजट ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव डालने वाला होगा। गाँव से लेकर शहर तक, हर छत्तीसगढ़ वासी को समृद्ध बनाने का यह एक मजबूत माध्यम बनेगा। इन सभी योजनाओं और प्रावधानों के जरिए सरकार ने आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है, जिससे उनकी समृद्धि और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.