Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 10 March 2025: आज रंगभरी एकादशी और सोमवार का बन रहा है शुभ संयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगी शिव-शक्ति की कृपा, सब होगा शुभ ही शुभ
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 10 March 2025: आज रंगभरी एकादशी और सोमवार का बन रहा है शुभ संयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगी शिव-शक्ति की कृपा, सब होगा शुभ ही शुभ

    News EditorBy News EditorMarch 10, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    10 March 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज आमलकी एकादशी है, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन काशी में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना होती है। साथ ही आज गोविंद द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। C-TET की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आज शिक्षक किसी जरूरी टॉपिक के बारे में छात्रों को बताएंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। आज अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में अपना पूरा फोकस काम पर रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी मोटी नोक-झोंक समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। आज विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आज आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य तरो ताजा रहने वाला है। ग्राफ़िक डिजाइनर्स को जॉब के ऑफर आएंगे। आज अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेस में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। आज अपने जीवनसाथी की पसंद का पकवान बनायेंगी, उन्हें बेहद खुशी होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। BBA स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत से सफलता जरुर मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें और समय पर दवाइयां दें। लवमेट को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने वाला है।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप वाहन खरीदने का विचार परिवार के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरुर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आज आप परिवार के किसी बड़े का आशीर्वाद पाएंगे, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। आज वकील वर्ग को किसी केस में जीत हासिल होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई को गति देने की आवश्यकता है। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आपके पिता किसी जरूरी बात पर आपकी सलाह लेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने में परेशानी आ सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही समय है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज बच्चों को किसी कार्य में अपनी माँ का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.