Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    April 16, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: छोटी होली के दिन चमकेगा इन 4 राशियों के किस्मत सितारा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: छोटी होली के दिन चमकेगा इन 4 राशियों के किस्मत सितारा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    13 March 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज व्रतादि की पूर्णिमा और होलिका दहन मनाया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी।

    वृष राशि- 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग क्लोज रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से दिन भर की थकान दूर होगी। छात्रों की शिक्षा उत्तम रहेगी और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि- 

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लवमेट आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि- 

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। आज किसी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि- 

    आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गाड़ी के जरुरी कागजात भी साथ रखें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि- 

    आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जायेंगे। सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि-

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिये आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। नवविवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026

    कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा

    April 16, 2026

    Major Accident Averted At The Airport : स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, मचा हड़कंप

    April 16, 2026

    CG NEWS : 10 हजार की रिश्वत में फंसा SI’ केस दबाने का ऑडियो वायरल, तत्काल सस्पेंड

    April 16, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    April 16, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026

    कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.