Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने मजदूरों के साथ किया प्रदर्शन
    Chhattisgarh

    कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने मजदूरों के साथ किया प्रदर्शन

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : दो दिन पहले कुसमुंडा खदान में 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं आज मृतक के परिजनों ने मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रबंधन ने मुआवजा राशि दी. वहीं मजदूरों ने कंपनी पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे काम कराए जाते हैं.

    जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को कोल वाशरी के M.P.T K.D.I कंपनी में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 26 वर्षीय मजदूर किशन कुमार कोल शिफ्टिंग के ऊपर वेल्डिंग का काम कर रहा था. इस दौरान वह 25 फीट ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई. प्रबंधन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था, जिसके बाद परिजन शव लेने पहुंचे और गुस्साए मजदूरों के साथ कंपनी की लापरवाही को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं.

    बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम

    मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि मृतक किशन कुमार बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के वेल्डिंग कर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. यही नहीं, अन्य कई मजदूर भी बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरा काम कर रहे थे, जिससे कंपनी की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है.

    मजदूरों का कहना है कि संबंधित विभाग सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है और जब तक किसी की जान नहीं जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती. आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?

    कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं कंपनी ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.