Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 15 March 2025: शनिवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, कारोबारियों को होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 15 March 2025: शनिवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, कारोबारियों को होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 15, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों द्वारा सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेवजह उलझन में पड़ने से  बचना चाहिए। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दम्पति आज मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज का दिन आपके लिये थोडा भाग दौड़ वाला रहने वाला है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

    • शुभ रंग-  मेजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग-  नीला
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगें। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे । जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि: 

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा  पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि: 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में मुनाफा होने के योग बने हुये है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा, आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि: 

    कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको शांत दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे।  समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे । मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक आईडिया अपनाएंगे।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां वे काफी खुश नजर आएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। आज आपके मित्र आपसे मिलने आयेंगे, जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो आज उसका पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि:

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल- मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने का मौका मिलेगा। आज आप धार्मिक पुस्तक पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपके ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण*

    August 3, 2026

    *मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत*

    August 3, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.