जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुझाव प्राप्त करने हेतु राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री छिकारा ने निर्वाचन से संबंधित जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि आयोग द्वारा प्रत्येक स्तर पर बैठक आयोजित कर चुनावी प्रकियाओं को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सुझाव लिया जा रहा है। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के संबंध में विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों को निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री प्रदीप सराफ, श्री रमेश पैगवार, श्री मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


