Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Korba News : राहुल बैग स्टोर विवाद में नया मोड़, लगभग सभी पार्षदों ने खोला मोर्चा

    August 5, 2026

    CG BREAKING : CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

    August 5, 2026

    CG Cabinet Breaking : CSPGCL को ₹200 करोड़ तक बॉन्ड जारी करने की अनुमति, बिजली क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में बवाल, हिंसा और आगजनी के बीच बलूच नेता ने कहा-“घरों से बाहर निकलें लोग”
    Featured

    पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में बवाल, हिंसा और आगजनी के बीच बलूच नेता ने कहा-“घरों से बाहर निकलें लोग”

    News EditorBy News EditorMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलूचिस्तानः क्वेटा में बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं ने बलूचिस्तान में उबाल पैदा कर दिया है। इससे पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के अन्य इलाकों की तरह तुर्बत में भी पूर्ण बंद और राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। बलूच लोगों ने पाकिस्तानी पुलिस और सेना के खिलाफ सड़कों पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया है। इस बीच एक बलूच नेता ने सभी बलूचिस्तानियों से अपने घरों से बाहर निकलने और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है।

    क्वेटा में मारे गए प्रदर्शनकारियों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया

    बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी कलात ने क्वेटा में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसा और गोलीबारी के खिलाफ कलात बाजार में पूर्ण बंद हड़ताल की घोषणा की है, जबकि क्वेटा-कलात राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा जारी की गई है। पुलिस ने क्वेटा में मारे गए युवक के शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों के धरनास्थल पर छापा मारा। शवों को जबरन कब्जे में ले लिया गया, जबकि डॉ. महरंग बलूच समेत बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के कई कार्यकर्ताओं को अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया। इससे हिंसा और अधिक भड़क उठी

    ‘सभी लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए’

    बीवाईसी नेता डॉ. सबीहा बलोच ने कहा, “विधानसभा में बैठे लोग देशद्रोही हैं, वे ही देश को बेचने वाले हैं। आज देश सबसे भयंकर हिंसा का सामना कर रहा है, जबकि ये लोग विधानसभाओं में बैठे हैं।” इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकल कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। वहीं बलूच नेशनल फ्रंट (बीएनएम) ने कहा कि बलूचिस्तानियों के नेता डॉ. महरंग बलूच को जबरन गायब कर दिया जाना राज्य आतंकवाद का सबसे बुरा उदाहरण है।

    प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले जा रही पुलिस

    एक वीडियो में दिखाया गया है कि शवों के साथ विरोध दर्ज करा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस घसीट कर ले जा रही है। क्वेटा में यह धरना बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने दिया था। मगर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके महिला प्रदर्शनकारियों को भी सड़कों पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मारे गए युवकों के शवों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और BYC प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार किया। वहीं नसीराबाद में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम कर दिया गया। प्रदर्शन का दौर जारी है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Korba News : राहुल बैग स्टोर विवाद में नया मोड़, लगभग सभी पार्षदों ने खोला मोर्चा

    August 5, 2026

    CG BREAKING : CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

    August 5, 2026

    CG Cabinet Breaking : CSPGCL को ₹200 करोड़ तक बॉन्ड जारी करने की अनुमति, बिजली क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

    August 5, 2026

    CG News : खबर दिखाना पड़ा भारी’ पत्रकार को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    August 5, 2026

    शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीयन 8 अगस्त तक

    August 5, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Korba News : राहुल बैग स्टोर विवाद में नया मोड़, लगभग सभी पार्षदों ने खोला मोर्चा

    August 5, 2026

    CG BREAKING : CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

    August 5, 2026

    CG Cabinet Breaking : CSPGCL को ₹200 करोड़ तक बॉन्ड जारी करने की अनुमति, बिजली क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

    August 5, 2026

    CG News : खबर दिखाना पड़ा भारी’ पत्रकार को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.