Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba : ठेकेदार के आवास से खींचकर सुपरवाइजर को पीटा सफाई कर्मियों ने… अस्पताल दाखिल, काम को लेकर विवाद, पुलिस से शिकायत
    Chhattisgarh

    Korba : ठेकेदार के आवास से खींचकर सुपरवाइजर को पीटा सफाई कर्मियों ने… अस्पताल दाखिल, काम को लेकर विवाद, पुलिस से शिकायत

    News EditorBy News EditorMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : स्वच्छता से संबंधित कामकाज पर हर कहीं फोकस किया जा रहा है। आउट सोर्सिंग पर ऐसे काम लिए जा रहे हैं जिसमें कई प्रकार की चुनौतियां हैं। एसईसीएल कालोनी गेवरा में सफाई के मामले को लेकर सुपरवाइजर ने अपने कर्मियों को निर्देशित किया तो उससे जमकर मारपीट की गई। सीसीटीवी कैमरे में इसका पूरा नजारा कैद हुआ है। घटना में सुपरवाइजर को काफी चोटें आई। उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त ने पुलिस को मामले की शिकायत की है।

    यह घटना एसईसीएल गेवरा के ऊर्जानगर स्थित आवास क्रमांक बी-1/01 में हुई। यह आवास सफाई ठेकेदार मुकुल सिंह का है। घटना दिवस को ठेकेदार के साथ उनका सुपरवाइजर यहां बैठा हुआ था। इसी दरम्यान महिला सहित कुछ सफाई कर्मी यहां अचानक पहुंच गए और जयपाल 25 वर्ष को खींचने के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-मुक्के के साथ कई चीजों का उपयोग इसमें किया गया। जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन वर्ष से सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा है। 20 मार्च को कल्याण मंडप के अंदर वाली साइट पर काम चल रहा था। दोपहर 12 बजे लेबर राजेंद्र पिता टिकैतराम, बिंदिया पति राजेंद्र के साथ कामकाज को लेकर विवाद हुआ था। आपसी झड़प यहां हुई और किसी तरह इसे निपटा दिया गया। 24 मार्च को जब सुपरवाइजर साइट में पहुंचा तो कृष्णानगर निवासी राजेंद्र, बिंदिया, गुड्डी बाई सहित 15 लोगों ने घेराव किया। विवाद न चाहते हुए वह ठेकेदार के आवास पर चला गया। सुबह 8.05 बजे कृष्णानगर के कुछ लोग मुकेश, गुड्डी, बिंदिया, राजेंद्र यहां पहुंचे। घर से निकालकर वे रोड तक आ गए और मारपीट की। पुलिस को की गई शिकायत में पीडि़त जयपाल ने कहा कि लात-घुसे के अलावा लाठी का उपयोग किया गया। उसकी बाइक की चाबी और हेडफोन छीन लिया गया। हालांकि बाद में मोबाइल और चाबी वापस कर दी गई। जयपाल को मारपीट की घटना में हाथ, सिर और बाजू में चोट आई है। घटनाक्रम के दौरान अचानक कुछ हुआ जिससे मारपीट करने वालों के तेवर धीरे पड़े तब कहीं सुपरवाइजर बच सका।

    सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरों ने चौकाया
    सुपरवाइजर जयपाल के साथ जिस अंदाज में सफाई कर्मियों ने मारपीट की वह चौकाने वाली है। निहत्थे व्यक्ति को चारों तरफ से घेरकर उससे मारपीट की गई। बारी-बारी से लोग उसे मारपीट करते रहे। जमीन पर गिरते तक उसे पीटा गया। जब किसी तरह उठा तो फिर मारते हुए लोग नजर आए। उनका इरादा क्या था यह समझ से परे है।

    जांच होने तक दो लोगों को बैठाया काम से
    घटनाक्रम ने सफाई संबंधी कामकाज से जुड़े कांट्रेक्टर को चिंतित किया है। इसकी जानकारी सार्वजनिक होने और सुपरवाइजर की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मारपीट के मामले में अहम भूमिका निभाने वाले राजेंद्र और बिंदिया को जांच होने तक काम से बैठा दिया गया है। मारपीट की घटना में पीडि़त सुपरवाइजर जयपाल का स्वास्थ्य घटना के बाद बिगड़ गया था। आज सुबह वह उल्टियां कर रहा था। उसे इस हाल में देखकर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्चाधिकारियों तक हम इस मामले को रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026

    CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 22, 2026

    Crime News : छात्रा से छेड़खानी केस में बड़ा पुलिस एक्शन, आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.