Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba : डंपर ऑपरेटर चला रहा था दमकल गाड़ी, रनिंग के दौरान पलटने से जख्मी
    Chhattisgarh

    Korba : डंपर ऑपरेटर चला रहा था दमकल गाड़ी, रनिंग के दौरान पलटने से जख्मी

    News EditorBy News EditorMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के अंदर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां फायर ब्रिगेड गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे डंपर ऑपरेटर रामस्वरूप चला रहा था। हाल ही में प्रबंधन द्वारा इस कर्मी को फायर ब्रिगेड वाहन चलाने का जिम्मा दिया गया था।

    खबरों में कहा गया कि गेवरा वर्कशॉप से खदान के कृष्णा सावेल की ओर गाड़ी खड़ी करने के दौरान ढलान पर वाहन वार्म से टकराकर पलट गया। मौके पर मौजूद खदान कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत गेवरा अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। लेकिन हाथ में जख्म आए हैं। अब उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना का प्राथमिक कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। यदि गाड़ी विपरीत दिशा में गिरती तो लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है क्योंकि फायर ब्रिगेड वाहन आमतौर पर प्रशिक्षित ड्राइवरों द्वारा चलाया जाता है, लेकिन हाल ही में डंपर ऑपरेटरों को अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है।

    अब देखने वाली बात होगी कि इस दुर्घटना के बाद प्रबंधन क्या कदम उठाता है और सुरक्षा उपायों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है। सूत्रों का दावा है कि घटना के पीछे एक वजह यह भी है कि इंजन एयर लॉक हो गया था जिसकी वजह से ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान काफी दूरी तक गाड़ी ने रन किया और फिर गहरी खाई व बिजली पोल से बचते हुए आगे पलट गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.