Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, PWD के 91 सब इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी

    October 26, 2026

    CG Politics : भाजपा संगठन में हलचल के बीच स्मृति ईरानी की मंत्रियों से मुलाकात, शिकायतों और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हार्दिक पांड्या के वापस आते ही Playing 11 से कौन होगा बाहर? इस प्लेयर पर लटकी तलवार
    Chhattisgarh

    हार्दिक पांड्या के वापस आते ही Playing 11 से कौन होगा बाहर? इस प्लेयर पर लटकी तलवार

    News EditorBy News EditorMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Hardik Pandya Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमें की निगाहें आईपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज करने पर होंगी। गुजरात के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी होना लगभग तय है। वह बैन की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। तब सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। अब हार्दिक की वापसी होगी, तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि कौन सा प्लेयर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा।

    रॉबिन मिंज पर लटकी तलवार

    हार्दिक पांड्या की गिनती स्टार ऑलराउंडर्स में होती है। वह बेहतरीन गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी करने में माहिर प्लेयर हैं। ऐसे में जब उनकी प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी, तो विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास रेयान रिकेल्टन के रूप में बेहतरीन विकेटकीपर मौजूद है। रॉबिन मिंज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेला था और उसमें वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। तब उनके बल्ले से सिर्फ तीन रन निकले थे। ऐसे में उन पर गाज गिरने की सबसे ज्यादा संभावना है।

    IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई को मिली थी हार 

    आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है, जिसमें उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और पूरी टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 155 रन ही बना पाई थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतकों की बदौलत आसानी से टारगेट चेज कर लिया था। मुंबई की टीम आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय 8वें नंबर पर मौजूद है और उसका नेट रन रेट माइनस 0.493 है।

    IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड:  

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, PWD के 91 सब इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी

    October 26, 2026

    CG Politics : भाजपा संगठन में हलचल के बीच स्मृति ईरानी की मंत्रियों से मुलाकात, शिकायतों और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026

    कोरबा में किसान सभा का बड़ा ऐलान! नौकरी नहीं मिली तो बंद होगी कुसमुंडा खदान, कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

    October 26, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम की मौत, भाई गंभीर

    October 26, 2026

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, PWD के 91 सब इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी

    October 26, 2026

    CG Politics : भाजपा संगठन में हलचल के बीच स्मृति ईरानी की मंत्रियों से मुलाकात, शिकायतों और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026

    कोरबा में किसान सभा का बड़ा ऐलान! नौकरी नहीं मिली तो बंद होगी कुसमुंडा खदान, कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

    October 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.