Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
    Featured

    नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां

    News EditorBy News EditorMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    काठमांडू: नेपाल में हिंसा का व्यापक दौर जारी है। सड़क पर सेना उतारने के बावजूद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। अब तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद 100 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अब हिंसा में आंशिक कमी आती दिख रही है। यह देखते हुए नेपाल के प्राधिकारियों ने काठमांडू के पूर्वी हिस्से में सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया कर्फ्यू क्षेत्र में तनाव कम होने के बाद शनिवार को हटा दिया।

    बता दें कि काठमांडू के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया था जब राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया था, एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया था, कई वाहनों में आग लगा दी थी तथा राजधानी के तिनकुने क्षेत्र में दुकानों में लूटपाट की थी। सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक टीवी कैमरामैन समेत दो लोगों की मौत हो गई है। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया था। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शुक्रवार शाम चार बजकर 25 मिनट से लगाया गया कर्फ्यू शनिवार सुबह सात बजे हटा लिया गया।

    क्यों हो रही है नेपाल में हिंसा

    प्रदर्शनकारी राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के संयोजक दुर्गा प्रसाई के सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर बुलेटप्रूफ वाहन पर सवार होकर बानेश्वर की ओर बढ़ने के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। बानेश्वर में संसद भवन स्थित है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शमशेर राणा और पार्टी के केंद्रीय सदस्य रवींद्र मिश्रा शामिल हैं। काठमांडू जिला पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक अपिल बोहरा ने बताया कि शुक्रवार के हिंसक प्रदर्शन के पीछे मुख्य व्यक्ति प्रसाई अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की घटना में 53 पुलिसकर्मी, सशस्त्र पुलिस बल के 22 जवान और 35 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में लगाई आग

    हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 14 इमारतों में आग लगा दी गई और नौ इमारतों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा नौ सरकारी वाहनों को आग लगा दी गई और छह निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने तिनकुने इलाके में कांतिपुर टेलीविजन भवन और ‘अन्नपूर्णा मीडिया हाउस’ पर भी हमला किया। नेपाल के राजनीतिक दलों ने 2008 में संसद की घोषणा के माध्यम से 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर करके तत्कालीन हिंदू राष्ट्र को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था।

    राजा ज्ञानेंद्र शाह की एक अपील के बाद शुरू हुआ बवाल

    राजशाही समर्थक तब से राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं, जब से पूर्व नरेश ने लोकतंत्र दिवस (19 फरवरी) पर प्रसारित अपने वीडियो संदेश में समर्थन की अपील की थी। राजशाही समर्थक कार्यकर्ताओं ने नौ मार्च को भी पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के समर्थन में उस समय एक रैली की थी जब वह देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद पोखरा से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे।

    पूर्व पीएम ने किया हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा

    नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.