Friday, October 24, 2025

Chhattisgarh : मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 19 हजार अंडे और 10 हजार चूजे नष्ट किए गए

कोरिया : जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 12 मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि हुई।इसके बाद पोल्ट्री फार्म में 19 हजार से ज्यादा अंडे, करीब 10 हजार चूजे नष्ट किए गए। इसके अलावा 2 हजार 487 मुर्गियां और 2 हजार 448 बटेरों को भी मारा गया है। इधर सूरजपुर और सरगुजा जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज से ये रिपोर्ट मिली है। इसके बाद कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्टर ने एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को इंफेक्टेड जोन घोषित किया है। वहीं 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन पर रखा गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों और अंडों की बिक्री को बैन किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -