Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 1 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती के संबंध जानकारी लेते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत वार राजस्व शिविर 7 से 21 अप्रैल तक लगाने के निर्देश सभी एस डी एम को दिए।
    कलेक्टर श्री छिकारा ने बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को ब्लड बैंक शिविर सतत रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किसानों की खाद बीज की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यकतानुसार खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों से लक्ष्य अनुरूप जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम आवास योजना के तहत रैपिड एसेसमेंट सर्वे के तहत लाभार्थियों की पहचान करने व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने कहा। उन्होंने स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास, प्रगतिरत आवास, अप्रारंभ आवास के विषय में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने अपार आईडी बनाने को लेकर डीईओ व बीईओ सहित समग्र शिक्षा के अधिकारियों अपार आईडी का लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, जल शक्ति अभियान अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, जल जीवन मिशन के कार्य, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीइओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026

    BJP ने बदली संगठन की जिम्मेदारियां, शिवप्रकाश को 5 राज्यों का दायित्व’ कर्मवीर सिंह को अहम पद

    September 24, 2026

    🔴 अब तक 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    September 24, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.