Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026

    “नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बलौदाबाजार हिंसा केस: देवेंद्र यादव समेत 7 पर आरोप तय, कोर्ट में ट्रायल शुरू; गवाहों के बयान होंगे दर्ज
    Chhattisgarh

    बलौदाबाजार हिंसा केस: देवेंद्र यादव समेत 7 पर आरोप तय, कोर्ट में ट्रायल शुरू; गवाहों के बयान होंगे दर्ज

    News EditorBy News EditorApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय में 2 अप्रैल 2025 को सुनवाई हुई। इस केस में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत 7 लोगों पर आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग तय किया है। अब इन सभी पर बलौदाबाजार आगजनी कांड के आरोपी के रूप में मुकदमा चलेगा। सुनवाई के बाद अगली तारीख पर अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य पेश करेगा।

    कोर्ट में सुनवाई

    विशेष लोक अभियोजक मुकुंद देशपांडे ने बताया कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में सतनामी समाज की एक आमसभा हुई थी, जिसे आंदोलन सभा का नाम दिया गया। इस सभा में दिए गए भाषणों, उकसावे और षड्यंत्र के कारण हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में अभियोग पत्र पेश किया था, जिसके आधार पर कोर्ट ने आज आरोप तय किए।

    आरोपियों पर IPC की धारा 153A (धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाना), 505(1) (उकसाने वाले बयान), 120B (आपराधिक षड्यंत्र), 147 (दंगा), 148, 149, 186 (सार्वजनिक कार्य में बाधा), 353 (लोक सेवक पर हमला), 332, 333, 307 (हत्या का प्रयास), 435, 436 (आगजनी), 441 (अपराधिक अतिक्रमण), 427 (संपत्ति को नुकसान), 201 (सबूत मिटाना), और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 और 4 के तहत अभियोग तय किया गया है। सभी आरोपियों ने कोर्ट में आरोपों से इनकार किया है। अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें अभियोजन पक्ष अपने गवाह और साक्ष्य पेश करेगा।

    आरोपी कौन-कौन?

    इस मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के अलावा दिनेश कुमार चतुर्वेदी, मोहन बंजारे, किशोर नौरंगे, राजकुमार सतनामी, ओमप्रकाश बंजारे और नितेश उर्फ निक्कू टंडन को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026

    “नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”

    August 6, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम में शामिल हुए

    August 6, 2026

    ईएलसी: न्यू वोटर्स के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन 7 अगस्त को

    August 6, 2026

    मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान, 47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेगी संबल

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026

    “नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”

    August 6, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम में शामिल हुए

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.