जांजगीर-चांपा 10 अप्रैल 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा सेविंग मशीन आपरेटर 60 पद, इलेक्ट्रीशियन 60 पद, फीटर 60 पद, वेल्डर 30, पद, होटल मैनेजमेंट 60, पद सोलर टेक्नीशियन 60 पद, एवं मोबाईल रिपेयरिंग एण्ड हार्डवेयर के 60 पद, सिलाई मशीन आपरेटर के 60 पदों पर भती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वी 10वी 12वी, सोलर टेक्नीशियन व मोबाईल रिपेयरिंग एण्ड हार्डवेयर हेतु 12वी$आई.टी.आई. रखा गया है। एवं कंपनी द्वारा वेतनमान 13000 से 15000 रु/- निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



