Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ लौटी ठंड, रात के तापमान में गिरावट’ जानिए अगले 3 दिन का मौसम

    November 7, 2026

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : CM विष्णुदेव साय
    Chhattisgarh

    श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : CM विष्णुदेव साय

    News EditorBy News EditorApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : CM विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के 18वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने अधिवेशन में 21 राज्यों से आए श्रमवीरों का प्रभु श्रीराम के ननिहाल में स्वागत किया और उन्हें हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देशभर से आए श्रमवीरों ने यहाँ आकर एकता और सामंजस्य का बड़ा संदेश देने का कार्य किया है। साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने 14 वर्षों के वनवास में से 10 वर्ष यहाँ बिताए, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार का गठन हुआ था, तब उन्होंने श्रम राज्य मंत्री के रूप में श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए न्यूनतम पेंशन निर्धारित की गई और पीएफ की अनक्लेम राशि का उपयोग श्रमिकों के हित में किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बिजली की महत्ता को सभी भली-भाँति समझते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली सरप्लस है, लेकिन आने वाले समय में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 1350 और 850 मेगावाट की दो विद्युत परियोजनाओं की सौगात दी थी।

    साय ने आगे बताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में 3 लाख 50 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रदेश में हर घर तक बिजली पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल से हम हाफ बिजली से मुफ्त बिजली देने की ओर बढ़ रहे हैं और योजना के लिए राज्य सरकार ने सब्सिडी देने का बजट में प्रावधान भी किया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिकों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी का पुण्य स्मरण करते हुए उनके योगदानों को नमन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ लौटी ठंड, रात के तापमान में गिरावट’ जानिए अगले 3 दिन का मौसम

    November 7, 2026

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 7, 2026

    * नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 7, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 7, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ लौटी ठंड, रात के तापमान में गिरावट’ जानिए अगले 3 दिन का मौसम

    November 7, 2026

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.