Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और इसके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देशित किया कि 5 मई से प्रारंभ हो रहे समाधान शिविर के पूर्व सभी आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 नाम जोड़ने का विशेष पखवाड़ा के तहत सभी छूटे हुए पात्र हितग्राहियों लाभ मिले। कलेक्टर ने जिले में मोर दुवार साय सरकार महाभियान के आयोजन के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ग्राम पंचायत वार 7 से 21 अप्रैल तक आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवेदनों का निराकरण करने कहा। कलेक्टर श्री छिकारा ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पोर्टल में प्रदेश में जिले की रैंकिंग की समीक्षा की एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुपोषण पखवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियों की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन एंट्री करने कहा। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवैध रेत खनन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने डीईओ व बीईओ सहित समग्र शिक्षा के अधिकारियों को छात्रों के अपार आईडी में बनाने में प्रगति लाने कहा। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने बैठक में डायवर्सन, नक्शा बटांकन, विवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल शक्ति अभियान, मनरेगा, जल जीवन मिशन के कार्य, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम चुरतेला निवासी श्री कुश कुमार द्वारा ट्राईसाइकल प्रदान करने, तहसील अकलतरा के ग्राम कटनई निवासी श्रीमती अर्चना बाई द्वारा आवास प्लस में नाम जोड़ने सहित कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.