Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, धन की देवी मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, धन की देवी मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorApril 18, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। आज आपको स्वयं पर भरोसा रखना होगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में ध्यान देने की जरूरत है। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को अहमियत दें। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर की सुख- सुविधा से संबंधित मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बनी रहेगी। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे, परिवार वालों से भी सलाह लेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज खास कार्य पूरा होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज अपने बारे में सोचे और अपने लिए ही काम करें। पारिवारिक समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाप्त होगी और आपसी रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। परंतु खर्चो पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत की जरूरत है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही लें, तो आपके लिए कारगर साबित होंगे। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नुकसान होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसाय में किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से देर तक रुकना पड़ेगा। आज रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन लाने वाली है। इस समय व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए नया प्लान बनाएंगे।विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश कर सकते है। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन जिम्मेदारी मिलने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और आपको नई-नई जानकारियां हासिल होगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि–

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करेंगे। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन में खुशी रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में पिता जी से सलाह मिलेगी जो आपके लिए कारगर साबित होगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपको ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम समय पर पूरा करना आपकी मेहनत पर निर्भर करेंगे। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। आज आप व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देंगे। आज कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है। लवमेट से उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते में मजबूती आएगी। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। लेकिन आय रोज की अपेक्षा ज्यादा होगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने से दिन भर चहल पहल बनी रहेगी। आज उधार दिया हुए पैसा अचानक आपको वापस मिलेंगे। जिससे आप अपने जरुरत का सामान खरीदेंगे। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे लोग शुभकामनाएं देंगे।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.