नेशनल हेराल्ड केस के विरोध में भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

0
5

जगदलपुर। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बस्तर जिला इकाई ने आज 18 अप्रैल 2025 को जगदलपुर स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय का घेराव किया। भाजयुमो ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देश की हजारों करोड़ों की संपत्ति हड़पने और देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को बेहद निंदनीय बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि जनता के पैसों की हेराफेरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।