Friday, October 24, 2025

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें। पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें। ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पचेड़ा में आयोजित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जांजगीर पुलिस की अपील

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
6. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
8. शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध ।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन न सौपें।
12. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -