Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : दीपावली की खुशियों के बीच भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर’ चालक की मौत

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे PM Modi’ जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली’ बलिदान और समर्पण को करेंगे नमन

    November 8, 2026

    CG NEWS : ब्लैकमेलिंग केस में दीपक टंडन पर पुलिस का शिकंजा, रायपुर स्थित होटल और घर में छापेमारी

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार जिले में की जाए युक्ति युक्त करण की कार्यवाही: कलेक्टर
    Chhattisgarh

    पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार जिले में की जाए युक्ति युक्त करण की कार्यवाही: कलेक्टर

    News EditorBy News EditorMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 2 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही पारदर्शिता के साथ बिना पक्षपात के करने के निर्देश डीईओ को दिए। कलेक्टर ने सभी अतिशेष शिक्षकों और विद्यालयों की सूची बनाने, विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात के आधार पर क्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा को ध्यान रखकर युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ को यह भी सुनिश्चित करने कहा कि जिन विद्यालयों में एक से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षक है और जहाँ कोई भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं। ऐसे विद्यालय से शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें विषय शिक्षक की कमी वाले विद्यालयों में पदस्थ किया जाए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विकासखण्डवार जर्जर विद्यालय भवनों की तथा 100 विद्यार्थियों से अधिक एवं क्षमता से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध सूची का परीक्षण कर प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये। बैठक में कलेक्टर ने डीइओ को सभी विद्यालय में गैस सिलेंडर से भोजन पकाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में नाश्ता वितरण की जानकारी ली तथा आने वाले सत्र में भी नाश्ता वितरण मीनू अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल का सत्र प्रारंभ होने के साथ ही जिले के आंगनबाड़ी से इस वर्ष विद्यालय में दाखिला लेने वाले आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र वितरण हेतु आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तामेश्वर उपाध्याय, डीएमसी श्री मनोज पांडेय सभी बीईओ और बीआरसी उपस्थित थे।

    हाइ-हायर सेकंडरी स्कूलों में बनेंगे बाऊंड्री वाल, पहुँचमार्ग

    जिले के सभी हायर सेकंडरी और हाइ स्कूलों में जहाँ बॉउंड्रीवाल नहीं है उन विद्यालयों में बॉउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय तज पहुंच मार्ग न होने पर पहुँच मार्ग भी बनाई जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने डीईओ को ऐसे सभी विद्यालयों की सूची मांगी है।

    बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा के साथ मिलेगा अन्य प्रोत्साहन

    जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सहित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं की परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास करने वाले विद्यार्थियों को नीट एवं जेईईई की कोचिंग के लिए रायपुर भेजा जाएगा। कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में 10वीं बोर्ड के परिणाम के साथ ही सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह कक्षा नौंवी तथा कक्षा 11वीं में अच्छे नम्बरों से पास होने वाले हर ब्लॉक के 10-10 विद्यार्थियों को राजधानी रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन भी कराया जाएगा। उन्होंने जिले के कम से कम 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) का भ्रमण कराने हेतु डीईओ को इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले के विद्यार्थियों हेतु समर कैंप आयोजित करने, जिले के विद्यार्थियों को जिले के सार्वजनिक उपक्रमों, खदान, बांगो डेम आदि का भी भ्रमण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर ब्लॉक में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इनवायरमेंट प्रदान करने वर्चुअल रियालिटी (वीआर) लैब की स्थापना की बात कहते हुए सभी ब्लॉक में 5-5 विद्यालयों के नाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : दीपावली की खुशियों के बीच भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर’ चालक की मौत

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे PM Modi’ जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली’ बलिदान और समर्पण को करेंगे नमन

    November 8, 2026

    CG NEWS : ब्लैकमेलिंग केस में दीपक टंडन पर पुलिस का शिकंजा, रायपुर स्थित होटल और घर में छापेमारी

    November 8, 2026

    * शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 8, 2026

    CG Weather Today: मौसम साफ होते ही बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत प्रदेश में रात का तापमान गिरा

    November 8, 2026

    08 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 8, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Accident News : दीपावली की खुशियों के बीच भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर’ चालक की मौत

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे PM Modi’ जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली’ बलिदान और समर्पण को करेंगे नमन

    November 8, 2026

    CG NEWS : ब्लैकमेलिंग केस में दीपक टंडन पर पुलिस का शिकंजा, रायपुर स्थित होटल और घर में छापेमारी

    November 8, 2026

    * शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.