Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 05 May 2025: आज सीता नवमी और बगलामुखी जयंती का शुभ संयोग, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 05 May 2025: आज सीता नवमी और बगलामुखी जयंती का शुभ संयोग, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 5, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा आज श्री बगलामुखी जयंती भी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ लोग आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों के लिए आज सफलता के योग बने हुए हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आप साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। एसी संबंधित काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खाएं, फायदा मिलेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है नके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम

    को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से काम के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आज आपको कार्यों में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आज आपके माता पिता आपको किसी काम के लिए कह सकते है। पहले किये गए किसी काम के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से आपके रुके काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वॉइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026

    तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित छेड़छाड़, नितिन नवीन मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

    August 16, 2026

    CG Crime : शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे ने सिर पर हमला कर मां की कर दी हत्या

    August 16, 2026

    CG News : जेल प्रहरी के अचानक गायब होने से हड़कंप, 8 पेज के पत्र में बयां की अपनी परेशानी

    August 16, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026

    तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित छेड़छाड़, नितिन नवीन मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

    August 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.