जांजगीर-चांपा । स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी हैं और इसे बनाए रखने के लिए हमें स्वस्थ जीवन-शैली अपनानी चाहिए । स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं साथ ही साथ हमें सुरक्षित रहने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए जैसे कि समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच, वैक्सीनेशन करवाना, स्वच्छता का पूरी तरह से ध्यान रखना और खतरे से बचने के लिए सावधानी बरतना । इसी उद्देश्य को लेकर
जांजगीर-चांपा जिले में डॉ गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं ,जिसमें पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी । डॉ लोकेंद्र कश्यप ने प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी से चर्चा करते हुए कहा कि यह मेगा कैप शिविर दिनांक 4 जनवरी 2826 को क्षेत्रीय विधायक जांजगीर-चांपा व्यासनारायण कश्यप जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा और यह आयोजन संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जांजगीर में आयोजित किया जायेगा । उन्होंने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब मीडिया के लोगों के लिए ही उपलब्ध होगी ।
शिविर में उपलब्ध होगी स्वास्थ्य सुविधाएं
ब्लड प्रेशर जांच,ईसीजी,2D ईको,यूरिन टेस्ट,ब्लड शुगर जांच,एच बी ए टी सी, बीबीसी टेस्ट,सीरम क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल जांच ,ऑक्सीजन सैचुरेशन और बीएमआई,BMआई ,टीएमटी (ट्रेड मिल टेस्ट इत्यादि जांच की सुविधाएं हैं ।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक – 4 जनवरी 2026 दिन रविवार
समय – प्रातःकाल 9: 00 बजे से दोपहर- 2: 00 बजे तक
स्थान: संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जांजगीर छत्तीसगढ़
परामर्श और मार्गदर्शन।
डॉक्टर लोकेन्द्र कश्यप , मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जायेगा।
शिविर के लिए संपर्क सूत्र
8839174441, 8169143064
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का लाभ उठाने की अपील की हैं ।


