ग्राम करही तहसील हसौद जिला सक्ती थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत के महानदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ति व जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार रेत परिवहन करने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे.) के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.) के कुशल मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। कि इसी क्रम में अंतर जिला गठित जिला प्रशासन एवं पुलिस थाना बिर्रा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04/04/2026 के रात्रि महानदी घाट करही में मौके पर जाकर अवैध रेत भण्डारण व परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार हसौद श्रीमती गरिमा मनहर अनंत व अन्य राजस्व स्टॉफ एवं थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू स.उ.नि. नरेन्द्र शुक्ला, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक आरक्षक रघुवीर यादव, यू.के.कश्यप का विशेष योगदान रहा।


