Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 मजदूर, मचा हड़कंप

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: इन राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा सोमवार का दिन, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: इन राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा सोमवार का दिन, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    10 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनत्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहन चारों ओर रहेगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करन चाहते है उसमें आप का लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई संबंधी या खास मेहमान आपसे किसी प्रकार का धन उधार मांगता, तो वह आप उसको न दे, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल सही बन रहेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा उलझनों भरा हो सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, जिसके कारण उनके माता-पिता परेशान हो सकते हैं। आज व्यर्थ के खर्चो के कारण थोड़ी सी परेशानी आ सकती है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामन करन पड़ सकता है। किसी काम के लिए आपको न चाहते हुए भी खर्च करन पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेन चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल न करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम  करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका न दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक से कोई पुरान रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा व अपने काम क्षेत्र में मन लगाकर काम  करें, सेहत को लेकर आप थोड़ा सा सतर्क रहें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करन पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, आपकी थोड़ी गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है।

    • शुभ रंग-भूरा
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिंत हो जाए ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो के प्रति सावधान रहन होगा। आप व्यर्थ के खर्चो पर अधिक ध्यान न दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक  कार्यों के लिस्ट बनएं कि किस  समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे। आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सा सावधान रहन होगा। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम  में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों  के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर अपनी संतान को चिकित्सक के पास अवश्य लेकर जाएं। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम  बन सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करन चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 मजदूर, मचा हड़कंप

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

    July 29, 2026

    तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने आपदा प्रबंधन को किया अलर्ट

    July 29, 2026

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल; अब राज्यसभा में होगी चर्चा

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 मजदूर, मचा हड़कंप

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.