Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक क्लिक और बैंक खाता हो सकता है खाली’ दिवाली पर नए साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 9, 2026

    * ग्राम महंत की महिला कमांडो पहुंची SP बंगले, महिला कमांडो के साथ मारपीट एवं अभद्रता के मामले में शिकायत कर अवगत कराया

    November 9, 2026

    CG Crime News : प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, तीन लोग घायल’ वारदात के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 19, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजकर 12 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज चंपक द्वादशी है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद भी कर सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको आज काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कोई नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ दिन है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज शत्रु पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कोई कविता लोगों को काफी पसंद आएगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा, घर का फैंसी डेकोरेशन करवाने का मन बना सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, आपका बिगड़ता काम बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। स्टूडेंट आज कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है। काम करने में मन लगा रहेगा। आपसे एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन राहत से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि: आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा मौका है, किसी रेस्टोरेंट जयेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं, सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। आज आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कठिन विषयों को समझने के लिए अपने सिनीयर की मदद लेंगे। आज आप घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं रिश्ते बेहतर रहेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि: आज का दिन जीवन में। किसी नयी खुशी का संकेत लाएगा। जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के जो मैनेजर पोस्ट के लोग है अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। माता-पिता से भविष्य की योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि: आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लायेगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। राइटर की कोई बुक पब्लिश होगी, जिसे लोगों का काफी प्यार मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि: आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है। पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं। लोग आपकी बातों को इम्पोर्टेंस देंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रसाशनिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    एक क्लिक और बैंक खाता हो सकता है खाली’ दिवाली पर नए साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 9, 2026

    * ग्राम महंत की महिला कमांडो पहुंची SP बंगले, महिला कमांडो के साथ मारपीट एवं अभद्रता के मामले में शिकायत कर अवगत कराया

    November 9, 2026

    CG Crime News : प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, तीन लोग घायल’ वारदात के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी

    November 9, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का तांडव, सूरजपुर में एक ही रात दो लोगों को कुचला’ इलाके में दहशत

    November 9, 2026

    CG NEWS : कार की टक्कर के बाद सड़क पर हंगामा, नाइजीरियन युवती ने कारोबारी से मांगे 6 लाख रुपये’ VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

    November 9, 2026

    पंचायत चुनाव पर High Court’ का बड़ा फैसला, पुनर्मतगणना की मांग नहीं करने पर भी खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका

    November 9, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    एक क्लिक और बैंक खाता हो सकता है खाली’ दिवाली पर नए साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 9, 2026

    * ग्राम महंत की महिला कमांडो पहुंची SP बंगले, महिला कमांडो के साथ मारपीट एवं अभद्रता के मामले में शिकायत कर अवगत कराया

    November 9, 2026

    CG Crime News : प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, तीन लोग घायल’ वारदात के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी

    November 9, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का तांडव, सूरजपुर में एक ही रात दो लोगों को कुचला’ इलाके में दहशत

    November 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.