Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकार का कड़ा रुख’ गृहमंत्री Vijay Sharma’ ने कहा—दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

    April 5, 2026

    झाड़-फूंक के शक ने ली जान’ बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

    April 5, 2026

    CG BREAKING : कोरबा में दरिंदगी की इंतहा’ 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, परिवार का सनसनीखेज दावा; मां बोलीं-क्या भक्ति करना है उसकी गलती
    Chhattisgarh

    अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, परिवार का सनसनीखेज दावा; मां बोलीं-क्या भक्ति करना है उसकी गलती

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बाल संत के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। अभिनव के परिवार ने सोमवार को इस बात का दावा किया। अभिनव अरोड़ा की मां, ज्योति अरोड़ा ने कहाकि उनके बेटे ने भगवान की भक्ति के अलावा कुछ भी नहीं किया है। फिर उसे इस तरह की धमकियां क्यों दी जा रही हैं। ज्योति ने कहाकि पहले हमारे पास एक कॉल आई थी, जिसे मैंने मिस कर दिया। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से वॉट्सऐप एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया है कि वह लोग अभिनव को जान से मार देंगे। उन्होंने कहाकि सोशल मीडिया के जरिए भी हमारे परिवार के ऊपर काफी ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि अभिनव अरोड़ा एक आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर है। दिल्ली के रहने वाले अभिनव की उम्र दस साल है। उनका दावा है कि वह तीन साल की उम्र से ही भक्ति के रास्ते पर चल रहे हैं।

    हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा के अपने मंच से उतार दिया था। अभिनव वहां पर भक्ति गीत पर नृत्य कर रहे थे। इसके बाद अभिनव को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद अभिनव की भक्ति और आध्यात्म पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग उनकी भक्ति प्रदर्शन के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि बाद में रामभद्राचार्य ने वजह भी बताई थी कि उन्होंने अभिनव को मंच से नीचे क्यों उतारा था।

    बता दें कि अभिनव ने यह भी कहा था कि वह सात यूट्यूबर्स के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे। कुछ समय पहले ही एक यूट्यूबर ने दो वीडियो पब्लिश किए थे, जिसमें उसने बाल संत को लेकर कई सवाल उठाए थे। उसने दावा किया था कि असल में अभिनव के पिता उससे यह सब करवा रहे हैं। अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 9.5 लाख फॉलोवर्स हैं। अपने अकाउंट पर वह हिंदू त्योहारों पर खास वीडियोज शेयर करता है। उसका गणेश विसर्जन का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा वह मथुरा-वृंदावन और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी वीडियो बनाता है।

    अभिनव अरोड़ा बिजनेसमैन और टेडएक्स स्पीकर तरुण राज अरोड़ा का बेटा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अभिनव को भारत का सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता बता चुके हैं। इसके अलावा बहुत से लोग उसे प्यार से बाल संत कहते हैं और बलराम का रूप बताते हैं। अभिनव का कहना है कि वह श्रीकृष्ण को अपने छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। कुछ इंटरव्यूज में अभिनव ने दावा किया उनका रूटीन काफी अनुशासित है। वह सुबह 3.30 बजे उठ जाते हैं और फिर अपने धार्मिक कार्यकलापों में व्यस्त हो जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सरकार का कड़ा रुख’ गृहमंत्री Vijay Sharma’ ने कहा—दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

    April 5, 2026

    झाड़-फूंक के शक ने ली जान’ बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

    April 5, 2026

    CG BREAKING : कोरबा में दरिंदगी की इंतहा’ 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    April 5, 2026

    CG BREAKING : मौत से हार गई जिंदगी’ रायपुर ले जाते समय जख्मों से तड़पती छात्रा ने तोड़ा दम

    April 5, 2026

    Congress Leader Car Seized : डीसीपी विकास कुमार का ‘हॉक-आई’ एक्शन , रसूखदारों की भी नहीं चली दाल, 4 घंटे में 121 वाहन सीज

    April 5, 2026

    Chhattisgarh News : खोजबीन खत्म, मातम शुरू , 24 घंटे से लापता बच्चों का शव बरामद, डूबने की आशंका

    April 5, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सरकार का कड़ा रुख’ गृहमंत्री Vijay Sharma’ ने कहा—दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

    April 5, 2026

    झाड़-फूंक के शक ने ली जान’ बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

    April 5, 2026

    CG BREAKING : कोरबा में दरिंदगी की इंतहा’ 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    April 5, 2026

    CG BREAKING : मौत से हार गई जिंदगी’ रायपुर ले जाते समय जख्मों से तड़पती छात्रा ने तोड़ा दम

    April 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.