Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

    May 27, 2026

    CG NEWS : जमीनों के कायाकल्प से विकास को रफ्तार, सरकार ने शुरू की नई पहल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 45 क्लीनिक सील
    Chhattisgarh

    झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 45 क्लीनिक सील

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। जिले में मलेरिया, डायरिया का प्रकोप लगातार जारी है. इसके साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई भी तेजी से हो रही है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 45 झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील किए गए हैं. जिसमें बिल्हा क्षेत्र में 17, कोटा में 12 तखतपुर और बिलासपुर में 8-8 फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई को गई है. इनमें दो लोग मेडिकल दुकान की आड़ में घर पर ही अस्पताल खोल मरीजों का इलाज कर रहे थे. यहां दो बेड और एलोपैथिक दवा का जखीरा मिला है. वहीं दो मरीज भी इलाज कराते मिले.दरअसल, इन दिनों जिले में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप फैला है और ग्रामीण इलाकों में मरीज बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं. बीते दिनों कोटा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मलेरिया पीड़ित मरीज की मौत हो गई थी. जिसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर दबी देकर कार्रवाई कर रहे हैं.इसी कड़ी में कोटा तहसील में बीती रात अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई. जांच के बाद ग्राम पीपरतराई में संचालित बंगाली दवाखाना के संचालक रिपोन मंडल द्वारा एलोपैथी दवाईयां, इंजेक्शन पाए गए. उक्त व्यक्ति पर लगभग 6 माह पूर्व भी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई थी. इसके साथ ही मस्तूरी क्षेत्र के दो डाक्टरों पर भी प्रशासन का डंडा चला. मेडिकल स्टोर में ही अस्पताल संचालित किया जा रहा था. मस्तूरी और वेद परसदा में कार्रवाई करते हुए 2 डाक्टरों के क्लीनिक सील कर दिए गए हैं. तखतपुर क्षेत्र में एसडीएम द्वारा ग्राम सैदा, खैरी, सकर्रा, बेलमुंडी, सकरी, गनियारी, बेलपान, बीजा में संचालित अवैध क्लीनिक को सील किया गया.

    बिलासपुर के चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी के क्लीनिक का निरीक्षण किया गया. क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी ने एलोपैथी दवाईयां, इंजेक्शन रखने और इलाज करने संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. इसके कारण क्लीनिक को सील किया गया. सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक में जांच की गई. चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई. ग्राम सेमरताल में प्रसंजीत मलिक एवं ग्राम सेमरा में दरसराम साहू और पुष्पा साहू के क्लीनिक की जांच की गई. चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की गई. ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालित करने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया. इसी तरह सरकंडा इमलीमाठा में अवैध क्लीनिक सील की गई.

    बिल्हा क्षेत्र में 17, कोटा क्षेत्र में 12, तखतपुर क्षेत्र में 8 और बिलासपुर शहरी क्षेत्र में 8 झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक सील की गई. लगातार कार्रवाई के बावजूद अब भी ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक चल ही रही हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम इन अवैध क्लीनिक को सील तो कर रही है, लेकिन फर्जी डाक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

    May 27, 2026

    CG NEWS : जमीनों के कायाकल्प से विकास को रफ्तार, सरकार ने शुरू की नई पहल

    May 27, 2026

    Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा संभव, पति हिरासत में

    May 27, 2026

    CG NEWS : रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो सामने आते ही निलंबन

    May 27, 2026

    CG NEWS : यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल, समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

    May 27, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

    May 27, 2026

    CG NEWS : जमीनों के कायाकल्प से विकास को रफ्तार, सरकार ने शुरू की नई पहल

    May 27, 2026

    Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा संभव, पति हिरासत में

    May 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.