Wednesday, February 11, 2026

फरार आरोपी को पकड़ने में थाना अजाक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना दिनांक 28.12.25 को अपने साथियों के साथ रवि कुमार गुप्ता द्वारा सीमांकन कराई गई भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर मौके पर पहुंचे और सार्वजनिक जगह पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुँचाई गई थी।

प्रार्थी की शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना अजाक में अपराध क्रमांक 02/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस एवं धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी हेमंत कुमार शर्मा घटना दिनांक से फरार चल रहा जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर टीम एवं थाना अजाक के टिम द्वारा आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर थाना प्रभारी अजाक एवं प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -