इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 30.01.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 29. 1. 26 के दोपहर से कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय चंद्रपुर डभरा श्री सुमित गुप्ता द्वारा जिले में महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहरिता बालिका एवं संदेही का पता तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया था जो दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि । प्रकरण के अपहरिता एवं संदेही बिलासपुर की ओर से ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आ रहे हैं जिस पर अपहरिता को संदेही ग्राम thangan के कब्जे से रायगढ़ रेलवे स्टेशन से बरामद कर अपहरिता की महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 10. 4.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया—
विशेष योगदान :
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल एवं थाना महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन मिरिश साहू का सराहनीय योगदान रहा।


